उत्तर प्रदेश

लोजपा (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में हंडिया पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार, पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद माननीय श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे ग्राम सभा धनुपुर, बनपुरवा, हंडिया (प्रयागराज) पहुँचा

Nayer Azam लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार माननीय श्री चिराग पासवान जी के निर्देशानुसार, पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद माननीय श्री अरुण भारती जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिनांक 13 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे ग्राम सभा धनुपुर, बनपुरवा, हंडिया (प्रयागराज) पहुँचा और जबरन कब्ज़ा, धमकी, जान से मारने की धमकी एवं परिवार के सदस्यों की हत्या के प्रकरण के संबंध में पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
प्राप्त जानकारी एवं पीड़ित परिवार के आरोपानुसार, विगत 20 दिनों के भीतर दो सगे भाइयों – श्री सुशील कुमार गौतम एवं श्री संतोष कुमार गौतम – की निर्मम हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि जबरन ज़मीन पर कब्ज़ा करने, लगातार धमकाने एवं जान से मारने की धमकी देने के इसी क्रम में इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया, जिसके पीछे सपा से जुड़े असामाजिक तत्वों तथा सपा के आरोपी हंडिया विधायक का हाथ है। पीड़िता की माताजी का यह भी आरोप है कि पूर्व में वर्ष 1995 में उनके पति की भी हत्या की गई थी।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से भेंट कर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों से वार्ता करते हुए माननीय श्री अरुण भारती जी ने माँग की कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। सांसद महोदय के साथ प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री धीरेंद्र कुमार मुन्ना, पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश) के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजीव पासी जी, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रीति उपाध्याय जी, श्री विकास पांडे जी, श्री धनंजय दुबे जी, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष श्री विनय कुशवाहा जी, पूर्वांचल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री शिवम मिश्रा जी, श्री आशुतोष सिंह गहरवार जी, श्री प्रशांत श्रीवास्तव जी, श्री आशीष पटेल जी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button