मनोरंजन

महारानी सीजन 4 के लिए तैयारी शुरू, रानी भारती बनकर कब लौटेंगी हुमा कुरैशी?

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की लोकप्रिय सीरीज महारानी के अब तक 3 सीजन आ चुके हैं। सोनी लिव पर आए इस राजनीतिक ड्रामा में उन्होंने रानी भारती का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बटोरी। खबर है कि निर्माताओं ने सीरीज के चौथे सीजन को बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Rita Prajapati
हुमा कुरैशी को वेब सीरीज ‘महारानी’ से एक अलग पहचान मिली है. पहले सीजन से ही वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई हैं और अब सोनी लिव ने इसके चौथे सीजन को भी रिलीज कर दिया है. इस सीरीज को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. एक बात तो मानना पड़ेगा कि सुभाष कपूर द्वारा निर्मित इस सीरीज के लिए हुमा बेस्ट रही हैं. पहले सीजन से लेकर चौथे सीजन तक हुमा ने जबरदस्त अभिनय का प्रदर्शन किया है. मुझे नहीं लगता कि कोई और अभिनेत्री रानी भारती का किरदार इतने बखूबी निभा पाती.
हुमा कुरैशी, विपिन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज, श्वेता बसु प्रसाद, दर्शील सफारी, कनी कश्रुति, प्रमोद पाठक, विनीत कुमार और अमित सियाल अभिनीत ‘महारानी’ के चौथे सीजन को सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह ने शानदार ढंग से गढ़ा है, जो आपको पहले एपिसोड से लेकर आखिरी एपिसोड तक बांधे रखता है. इसमें कोई शक नहीं कि किसी भी सीरीज या फिल्म में लेखक की भूमिका बेहद अहम होती है और तीनों ने इस भूमिका को बखूबी निभाया है.
चौथे सीजन में रानी भारती के संवाद पिछले सीजन से भी ज्यादा दमदार हैं. बैकग्राउंड स्कोर इतना प्रभावशाली है कि कई बार बिना किसी संवाद के भी आप समझ जाते हैं कि आगे क्या होने वाला है. तो चलिए अब आपको सीजन 4 की कहानी के बारे में बताते हैं. ‘महारानी’ का चौथा सीजन 2012 में तेजी से आगे बढ़ता है, जहां रानी भारती बिहार की दो बार मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व की संभावित दावेदार के रूप में सत्ता संभालती हैं. दिल्ली में प्रधानमंत्री सुधाकर श्रीनिवास जोशी (विपिन शर्मा) एक टूटते गठबंधन को एकजुट रखने के लिए संघर्ष करते हैं, जिससे एक राजनीतिक संघर्ष छिड़ जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button