उत्तर प्रदेश

मधुबन-दोहरीघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया।

NIT-News

लखनऊ: 15 अप्रैल, 2026 नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान मधुबन से दोहरीघाट तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया और मौके पर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी गति पर मंत्री श्री शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री श्री शर्मा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आगामी मानसून से पूर्व सड़क को चालू किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्रीय जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ने मंत्री श्री शर्मा को अवगत कराया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण का कार्य अभी लंबित है, जिसके कारण कुछ बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। इस पर मंत्री श्री शर्मा ने निर्देश दिए कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास और आवागमन की सुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसको समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button