लखनऊ

भीषण गर्मी में राहत का प्रयास: युवा मंडल चौक द्वारा वॉटर कूलर स्थापित

राजधानी में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मंडल चौक, लखनऊ द्वारा आनंदी माता मंदिर चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था के तहत वॉटर कूलर लगवाया जा रहा है।

NIT – न्यूज/लखनऊ। राजधानी में बढ़ती भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मंडल चौक, लखनऊ द्वारा आनंदी माता मंदिर चौक पर शीतल पेयजल की व्यवस्था के तहत वॉटर कूलर लगवाया जा रहा है। इस सराहनीय पहल का मकसद राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक नीरज बोरा उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा ने कहा कि “जल ही जीवन है और जल की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था समाज के प्रति सच्ची सेवा का उदाहरण है। युवा मंडल का यह प्रयास निस्संदेह प्रशंसनीय है और इससे आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।” स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जनहित कार्य न केवल गर्मी से राहत देते हैं, बल्कि समाज में सेवा भावना को भी मजबूत करते हैं। युवा मंडल द्वारा उठाया गया यह कदम “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को साकार करता नजर आ रहा है। इस अवसर पर संरक्षक राधे मोहन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अतुल गुप्ता, राजेश अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, मनोज मल्होत्रा भरत अग्रवाल, मोहन, विक्कू ,निखिल,संजय लवली, सत्यनारायण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
युवा मंडल चौक 38 सालों से लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button