देवरिया में गूंजा विकास का शंखनाद: मंच पर पहुंचे सीएम योगी, 305 करोड़ की 80 परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच पर पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और वहां मौजूद भारी भीड़ ने उनका भव्य स्वागत किया।
देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मझौलीराज स्थित बड़वा टोला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। मंच पर पहुंचते ही जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करने के साथ ही भाटपाररानी और सलेमपुर विधानसभा क्षेत्रों को 304.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 80 विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा इन परियोजनाओं में 139.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 165.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है। इन विकास कार्यों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सदर विधायक डा. शलभमणि त्रिपाठी, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, विधायक सभा कुंवर, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक पंडित गिरीश चंद्र त्रिपाठी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।मुख्यमंत्री कुल 80 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 139.47 करोड़ रुपये की लागत वाली 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 165.50 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं। विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।