उत्तर प्रदेश

जौनपुर में नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने संभाला कार्यभार, जनहित और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया इससे पूर्व उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया व सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीआरओ अजय अंबष्ट,एडीएम परमानंद झा व वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर ने   उनका स्वागत किया

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

जौनपुर । नवागत जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया इससे पूर्व उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया व सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीआरओ अजय अंबष्ट,एडीएम परमानंद झा व वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर ने   उनका स्वागत किया।ज्ञात हो कि रविवार को निवर्तमान जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र का स्थानांतरण विशेष सचिव पद लोक निर्माण विभाग के पद हो गया। 2013 बैच के सैमुअल पाल इससे पूर्व कानपुर में केस्को के प्रबंधक पद पर तैनात थे। इस अवसर पर उन्होंने कोषागार कार्यालय पहुंचकर समस्त आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की।  कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं, योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी तथा शिकायत निवारण प्रणाली अंतर्गत आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।  अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button