अपराध

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण,के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण, गर्भपात आदि मामले में पुलिस ने शनिवार को शिवा अस्पताल के संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार नौकरी के सिलसिले में किशोरी की मुलाकात आजमगढ़ जिले के नारायनपुर निवासी राहुल चौहान से हुई।

दिनेश प्रजापति

घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण, गर्भपात आदि मामले में पुलिस ने शनिवार को शिवा अस्पताल के संचालक सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार नौकरी के सिलसिले में किशोरी की मुलाकात आजमगढ़ जिले के नारायनपुर निवासी राहुल चौहान से हुई। इसके बाद मोबाइल से बातचीत करते हुए राहुल ने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के बलुआ पोखरा में उसके चाचा उमेश चौहान शिवा अस्पताल संचालित करते हैं, जहां वह उसे काम दिला सकता है। आरोप है कि बातचीत के दौरान राहुल ने नौकरी का लालच देकर 9 सितंबर 2025 की दोपहर ढाई बजे कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा स्थित एक होटल में ले जाकर यौन शोषण किया। उसने इसका वीडियो बना लिया और बार-बार ब्लैकमेल करता रहा।किशोरी के अनुसार इसकी शिकायत करने पर अस्पताल संचालक उमेश चौहान, सुषमा और सुरेश ने मामला शांत करा दिया। इस बीच वह दो माह की गर्भवती हो गई। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया, जिससे अधिक खून निकलने से वह गंभीर रूप से बीमार हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button