उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण बैठक

उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के माननीय अध्यक्ष डॉ. कमल पंत जी से राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग की उन्नति एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर लगभग 2 घंटे तक विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

NIt-News

लखनऊ, आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश स्टेट एलाइड एंड हेल्थकेयर काउंसिल के माननीय अध्यक्ष डॉ. कमल पंत जी से राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग की उन्नति एवं संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर लगभग 2 घंटे तक विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेश पाटिल, महासचिव रवीन्द्र यादव, संयुक्त सचिव डी. डी. वर्मा, श्रीमती सरला यादव एवं अनूप पाण्डेय उपस्थित रहे। बैठक में राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग की वर्षों से लंबित मांगों, कैडर पुनर्गठन, पद सृजन, प्रोन्नति के अवसरों तथा एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल के रूप में ऑप्टोमेट्रिस्ट की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से पक्ष रखा गया। माननीय अध्यक्ष डॉ. कमल पंत जी द्वारा प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना गया और सकारात्मक आश्वासन दिया गया कि ऑप्टोमेट्रिस्ट संवर्ग के हितों के संरक्षण एवं उन्नति हेतु काउंसिल स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन इस सार्थक संवाद के लिए माननीय अध्यक्ष जी का आभार व्यक्त करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button