अंबेडकर जयंती समारोह: शोषितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ेगा अपना दल (एस) – आशीष सिंह पटेल
लखनऊ: डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर अपना दल (एस) का संकल्प, वक्ताओं ने कहा- 'अंतिम पंक्ति' तक पहुँचाएंगे अधिकार :श्री आशीष सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष, अपना दल (एस)
Nayer Azamलखनऊ। राजधानी के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में, आज ‘अपना दल (एस)’ द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य ‘अंबेडकर जयंती समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशीष सिंह पटेल ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंच से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और समरसता की स्थापना के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि “उनके विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।” श्री पटेल ने संकल्प दोहराया कि पार्टी बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करते हुए शोषित, वंचित और समाज की ‘अंतिम पंक्ति’ के व्यक्ति तक न्याय और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
अपना दल (एस) ने आज लखनऊ के गांधी भवन प्रेक्षागृह में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आशीष सिंह पटेल ने मंच से पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने बाबा साहेब को सामाजिक न्याय का अग्रदूत बताते हुए कहा कि पार्टी शोषितों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है। प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हजारों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब के महान विचारों और समाज के उत्थान हेतु उनके अमूल्य योगदान को भावपूर्वक नमन किया।