उत्तर प्रदेशलखनऊ

इनोरेल इंडिया 2026 का 28 नवंबर को लखनऊ में सफल समापन

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेलवे प्रदर्शनी एवं सम्मेलन ‘इनोरेल इंडिया 2026’ का 28 नवंबर 2026 को आरडीएसओ स्टेडियम ग्राउंड, लखनऊ में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

गोविन्द प्रजापति

समापन दिवस पर रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) श्री विवेक कुमार गुप्ता एवं महानिदेशक/आरडीएसओ श्री प्रभास दनसाना ने किया सम्मेलन को संबोधित; तकनीकी सत्रों में रेलवे की उभरती प्रौद्योगिकियों एवं नवाचारों पर हुई चर्चा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ), रेल मंत्रालय के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेलवे प्रदर्शनी एवं सम्मेलन ‘इनोरेल इंडिया 2026’ का 28 नवंबर 2026 को आरडीएसओ स्टेडियम ग्राउंड, लखनऊ में सफलतापूर्वक समापन हुआ।

समापन दिवस पर रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) श्री विवेक कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का दौरा किया, सम्मेलन में सहभागिता की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने रेलवे को देश की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा एवं विकास का प्रमुख इंजन बताते हुए कहा कि रेलवे लोगों, वस्तुओं और विचारों को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रेलवे नेटवर्क, क्षमता एवं अवसंरचना के विस्तार के लिए निर्धारित महत्वाकांक्षी लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उद्योग जगत के भागीदारों, इंजीनियरों एवं स्टार्टअप्स के साथ मजबूत सहयोग और नए नवाचारों की आवश्यकता है। इस अवसर पर आरडीएसओ के महानिदेशक श्री प्रभास दनसाना सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। श्री दनसाना ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय रेल के भविष्य को आकार देने में अनुसंधान, नवाचार एवं तकनीकी प्रगति की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आधुनिक, सुरक्षित एवं दक्ष रेल प्रणालियों के विकास के लिए आपसी सहयोग तथा उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयोजन के दौरान रेलवे अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में आरडीएसओ सहित अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का भ्रमण किया और वहां प्रदर्शित नवाचारों, आधुनिक तकनीकों एवं समाधानों में विशेष रुचि दिखाई।

28 नवंबर को आयोजित तकनीकी सत्र में रेलवे प्रणाली में सॉफ्टवेयर एवं सेंसर आधारित स्थिति निगरानी तथा पूर्वानुमान आधारित अनुरक्षण विषय पर चर्चा हुई। इसमें पूर्वानुमान आधारित अनुरक्षण, RAMS, PHM, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), स्थिति निगरानी, विश्वसनीयता अभियांत्रिकी एवं रिमोट मॉनिटरिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। इससे पूर्व 27 नवंबर को नेक्स्ट-जेन स्मार्ट रोलिंग स्टॉक का विकास तथा रेलवे वैल्यू चेन में उभरते अवसर – व्यवसाय के लिए नए अवसर विषयों पर दो तकनीकी संगोष्ठियां आयोजित की गईं। इनमें AI आधारित रेल परिवहन, हाइड्रोजन ट्रेन, आधुनिक ट्रैक्शन एवं प्रोपल्शन प्रणाली, डिजिटल परिवर्तन, सतत अवसंरचना, रेलवे संरक्षा, सिग्नलिंग एवं उन्नत ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों सहित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। तीन दिवसीय इस आयोजन ने ज्ञान के आदान-प्रदान, तकनीकी विचार-विमर्श एवं उद्योग जगत के साथ सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित नवाचारों, अभिकल्पों, प्रोटोटाइप एवं आधुनिक तकनीकी समाधानों ने भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में नई संभावनाओं को उजागर किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button