उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

NIT-News

लखनऊ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। रिजर्व पुलिस लाइंस में जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।  पुलिस लाइंस में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव झांकी दर्शन का आयोजन हो रहा है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वीवीआईपी मूवमेंट और आम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।तय कार्यक्रम के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।सीएम यहां स्थित मंदिर में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी का दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान भक्तिमय और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button