Govind Prajapati
लखनऊ : स्वच्छ भारत मिशन को धरातल पर प्रभावी बनाने के लिए बख्शी का तालाब नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को एक क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यालय नगर पंचायत बख्शी का तालाब के सभागार में हुई इस कार्यशाला में सभी वार्डों के सुपरवाइजरों, सफाई कर्मियों और स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति (SVPS) के सदस्यों को SWM नियम 2026 के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत के IEC नॉलेज पार्टनर इंडियन इंस्टीट्यूट एण्ड रिसर्च फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर नगर पंचायत बख्शी का तालाब के अध्यक्ष श्री गणेश रावत और अधिशासी अधिकारी श्री शैलेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगर पंचायत के समस्त कार्यालय स्टाफ भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता और SWM नियमों के पालन के लिए घरों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही कचरा गाड़ी में दें। इससे कचरे का सही निस्तारण हो सकेगा और क्षेत्र को स्वच्छ रखा जा सकेगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों और समिति के सदस्यों को नए नियमों से अवगत कराकर शहर को साफ-सुथरा और कचरा मुक्त बनाना है।