उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन का 22वाँ विशाल भंडारा संपन्न

नवाबों के दौर से लगभग 400 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा लगातार 21 वर्षों से आयोजित किए जा रहे संकट मोचन बजरंगबली के भंडारे की श्रृंखला में इस वर्ष 22वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,

NIT-News लखनऊ। नवाबों के दौर से लगभग 400 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की पावन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा लगातार 21 वर्षों से आयोजित किए जा रहे संकट मोचन बजरंगबली के भंडारे की श्रृंखला में इस वर्ष 22वें विशाल भंडारे का भव्य आयोजन उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, हजरतगंज के मुख्य द्वार पर किया गया।
इस भंडारे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, श्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री, डॉ दिनेश शर्मा राज सभा सदस्य, जयवीर सिंह पर्यटन मंत्री, लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान, अपर पमुख्य सचिव संजय प्रसाद पूर्व सूचना निदेशक प्रभात मित्तल पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल पाठक, समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष यादव सोनू विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे, प्रदीप सिंह बब्बू, समाजसेवी मुरलीधर आहूजा संगठन के जिला अध्यक्ष वामिक खान, वरिष्ठ पत्रकार डीपी शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन सिंह सहित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की भव्यता और सामाजिक समरसता देखते ही बन रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा भारत एक गुलदस्ते की तरह इस आयोजन में शामिल हो गया हो। विभिन्न धर्मों, समुदायों और वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव का अद्भुत संदेश दिया।
इस विशाल आयोजन की विशेषता यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के साथ मिलकर संकट मोचन बजरंगबली के भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण को विशेष महत्व देते हुए “क्लीन, ग्रीन एंड हेल्दी लखनऊ” अभियान को भी बढ़ावा दिया गया। भंडारे में प्रदेश के राजनेताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, विधायकों, मंत्रियों, धर्मगुरुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, समाजसेवियों, व्यापारियों, साहित्यकारों, कलाकारों, कवियों, शायरों तथा अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई। शहर की अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं संस्थापक अध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए डॉ. आदर्श त्रिपाठी के नेतृत्व में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में एलोपैथी एवं होम्योपैथी दोनों पद्धतियों के चिकित्सक मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त 22 जरूरतमंद परिवारों को एक माह की राशन किट तथा 22 मेधावी विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की अथक मेहनत से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में प्रमुख रूप से कतील शेख, अध्यक्ष राज मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन अब्दुल अजीज सिद्दीकी चेयरमैन, जुबैर अहमद प्रदेश अध्यक्ष,अब्दुल वहीद महामंत्री, तौसीफ हुसैन प्रदेश सचिव, विशाल सिंह फूडमैन सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। भंडारे के माध्यम से सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव, सेवा भावना और मानवता का जो संदेश दिया गया, वह उपस्थित जनसमूह के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button