राजनीति
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026: उमेश द्विवेदी को प्रत्याशी बनाए जाने पर दी शुभकामनाएं

NIT-News
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2026 हेतु वर्तमान एम॰एल॰सी॰ उमेश द्विवेदी को प्रत्याशी (लखनऊ) बनाए जाने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। इसी क्रम में अधिवक्ता हाईकोर्ट इमरान खान ने उमेश द्विवेदी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जीत की अग्रिम बधाई दी है। इमरान खान ने कहा कि उमेश द्विवेदी लगातार जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं और समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन उन्हें मिलेगा और वह पुनः विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि उमेश द्विवेदी के नेतृत्व एवं कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।




