उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में भाजपा ‘जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के समापन समारोह को किया संबोधित
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' के त्रिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत समापन किया।

NIT-News
प्रयागराज, 16 मई 2026 आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार द्वारा अरैल, प्रयागराज में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ के त्रिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर सत्र का विधिवत समापन किया।
कार्यकर्ताओं को दिया जीत और राष्ट्र सेवा का मंत्र
समापन समारोह में उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत भाजपा की आत्मा है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण ही हमारी सरकार और संगठन का परम लक्ष्य है।
उन्होंने कहा:”भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार परिवार है। प्रशिक्षण वर्ग हमारे कार्यकर्ताओं की वैचारिक क्षमता को धार देने और उन्हें अनुशासित बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। आगामी चुनौतियों को देखते हुए हर कार्यकर्ता को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना होगा।”
प्रेस वार्ता में विपक्ष पर साधा निशाना
कार्यक्रम के समापन के उपरांत उपमुख्यमंत्री जी ने मीडिया बंधुओं से औपचारिक प्रेस वार्ता की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया और विकास कार्यों का ब्योरा दिया। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता नकारात्मक राजनीति को नकार चुकी है और देश व प्रदेश में केवल विकास और सुशासन की राजनीति ही चलेगी।
वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मंच और दीर्घा में संगठन के शीर्ष नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से शामिल रहे:
• श्री राजेश शुक्ल जी (भाजपा जिलाध्यक्ष, यमुनापार) – जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी का आभार व्यक्त किया।
• श्री पियूष रंजन निषाद जी (माननीय विधायक)
• श्री राजमणि कोल जी (माननीय विधायक)
इसके साथ ही जिले के विभिन्न माननीय जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं भाजपा के समर्पित व सम्मानित कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।




