हरिद्वार में पूरे विधि-विधान से हुआ प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन, अपर्णा यादव और परिवार की आंखें हुईं नम
पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान घाट का माहौल बेहद भावुक और गमगीन रहा। परिवार के सदस्य अपने आंसू नहीं रोक सके।

NIT-News
सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के छोटे भाई Prateek Yadav की अस्थियों का रविवार को Haridwar में पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विसर्जन कर दिया गया। इस दौरान घाट का माहौल बेहद भावुक और गमगीन रहा। परिवार के सदस्य अपने आंसू नहीं रोक सके।
अस्थि विसर्जन के मौके पर पत्नी Aparna Yadav, उनकी दोनों बेटियां, सांसद Aditya Yadav, Tej Pratap Yadav और Akshay Yadav समेत परिवार के कई करीबी सदस्य मौजूद रहे। योग गुरु Baba Ramdev भी इस अनुष्ठान में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया।
अस्थियों के विसर्जन से पहले घाट पर पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजा समाप्त होने के बाद जब अस्थि कलश को विसर्जन के लिए घाट की ओर ले जाया गया तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
सबसे भावुक पल तब आया जब छोटी बेटी ने पिता की अस्थियों से भरे कलश को अपने माथे से लगाया और बिलख-बिलख कर रो पड़ी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे। वहीं, पत्नी अपर्णा यादव भी अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं। परिवार के सदस्यों ने नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी।




