उत्तर प्रदेश

खालसा इंटर कॉलेज में संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

खालसा इंटर कॉलेज में शहीदों के सरताज,शांति के पुंज, सेवा,समर्पण एवं निर्भीकता के प्रतीक एवं मानवीय मूल्यों के रक्षक सिक्खों के पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित विचार संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

लखनऊ। खालसा इंटर कॉलेज में शहीदों के सरताज,शांति के पुंज, सेवा,समर्पण एवं निर्भीकता के प्रतीक एवं मानवीय मूल्यों के रक्षक सिक्खों के पांचवे गुरु साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित विचार संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा वैष्णवी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य स. वीरेंद्र सिंह ने गुरु जी द्वारा उच्चारित वाणी ” तेरा किया मीठा लागे, हर नाम पदारथ नानक मांगे ” के माध्यम से ईश्वर के प्रति अटूट विश्वाश,समर्पण एवं उन्ही की रजा में रहने का सन्देश दिया। उन्होंने बताया कि क्रूर मुग़ल शासक जहांगीर द्वारा दीं गई घोर यातनाओं को भी गुरु जी ने ईश्वर की इच्छा माना एवं इसके लिए ईश्वर का सुकराना अदा किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों से गुरु जी की शिक्षाओं, सेवा, समर्पण एवं निर्भीकता से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रवक्ता वी. के. श्रीवास्तव ने गुरु अर्जन देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा वैष्णवी पाण्डेय, वैष्णवी सोनी एवं माहि गुप्ता ने प्रतिभाग किया जिसमें वैष्णवी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वैष्णवी सोनी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । संगोष्ठी में उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव,शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रवक्ता स. जसपाल सिंह, सतवीर सिंह एवं शिक्षिका श्रीमती गुरमीत कौर शामिल हुए |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button