उत्तर प्रदेश

क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप जयंती पर किया माल्यार्पण

शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।

NIT -News 

लखनऊ। शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्घा सुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अवध क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष वीरपाल सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में हुसैनगंज श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वीर पाल सिंह भदौरिया, विकास सिंह भदौरिया, दया शंकर सिंह अश्विनी सिंह, अनिल कुमार सिंह, वीर बहादुर सिंह अमर पाल सिंह कैंट से विधानसभा के प्रत्याशी, आशीष सिंह, विवेक सिंह, सर्वेश सिंह, प्रबल प्रताप सिंह भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप जयंती पर पुरानी जेल रोड़ स्थित श्री सिद्घपीठ दुर्गा मंदिर पर विशाल भंडारे का शुभारंभ पूर्व आई यूपी पुलिस सतेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश संरक्षक क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया। जिसमें सब्जी-पूड़ी, बूंदी, कोल्ड डिंग, फू्रटी, बिस्किट, नमकीन आदि का वितरण किया गया। राजकुमार सिंह विशेष सचिव उप्र शासन वीर बहादुर सिंह का भंडारे में विशेष योगदान रहा। भंडारा देर रात तक चलता रहा जिसमें पूरे दिन व शाम तक श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button