Blog

रूदौली में फर्जी FIR का आरोप, सीएचसी अधीक्षका पर साजिश के गंभीर आरोप

पत्रकार ने शासन-प्रशासन से की शिकायत, मामला आंदोलन का रूप ले सकता है

न्यू इनफार्मेशन टुडे न्यूज़ 

रूदौली(अयोध्या)-

रूदौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की अधीक्षका डॉ. फातिमा हसन रिजवी पर पत्रकार रमेश पांडेय के खिलाफ फर्जी तरीके से FIR दर्ज कराने के गंभीर आरोप लगे हैं। पूरे मामले में कई विरोधाभास सामने आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक के बाद अधीक्षका द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि पत्रकार रमेश पांडेय ने आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां कीं।

हालांकि, इस तहरीर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। तहरीर में ब्लॉक विकास अधिकारी का नाम अन्नू सिंह लिखा गया है, जबकि वर्तमान बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा हैं। वहीं, गवाह के तौर पर जिन पत्रकार नफीस का नाम दर्ज है, उन्होंने ऐसी किसी घटना से साफ इनकार कर दिया है।

इसके अलावा, ब्लॉक के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस कथित घटना की कोई जानकारी नहीं है, जिससे मामले की सत्यता पर संदेह और गहरा गया है।

आरोप यह भी है कि इससे पहले भी अधीक्षका द्वारा जानलेवा हमले की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, जो पुलिस जांच में फर्जी पाई गईं। साथ ही एक ANM पर दबाव बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश का भी मामला सामने आया है, जो सफल नहीं हो सका।

इधर, पत्रकार रमेश पांडेय ने पूरे मामले की शिकायत शासन-प्रशासन से कर दी है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला आंदोलन का रूप ले सकता है।

वहीं, बीडीओ सूर्य प्रकाश मिश्रा ने भी इस घटना से इनकार करते हुए कहा कि उनके सामने ब्लॉक प्रमुख और सीएचसी अधीक्षका रूदौलीगाड़ी में बैठकर चली गईं और ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

फिलहाल, पूरे मामले में सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन उठते सवालों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button