देवरिया बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, ग्राम चुहिया में उमड़ा जनसैलाब : रामाशंकर राजभर सांसद
"शिक्षा, संघर्ष और समानता की मशाल अब ग्राम चुहिया में और भी प्रज्वलित होगी! आज घाटी देवरिया में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य मिला। जय भीम!"

Nayer Azam/देवरिया। घाटी देवरिया के ग्राम चुहिया, खुटहा स्थित अम्बेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण रामाशंकर राजभर सांसद सलेमपुर ने समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संघर्षों और संविधान निर्माण के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समानता, न्याय और अधिकारों का मार्ग दिखाया है। उनकी यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक समरसता की प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने समाज में भाईचारे और बाबा साहेब के बताए हुए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।




