उत्तर प्रदेश

सफलता का जश्न: एसएससी सीजीएल में चयनित सूरज और आकांक्षा का पूर्व सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मान

समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गौशाईंगंज विधानसभा के प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद अपने वरिष्ठ साथियों व निषाद नेताओं के साथ जीएसटी सुपेरिटेंडेंट पद पर चयनित सूरज कुमार निषाद पुत्र जगराम निषाद(खेवली -बीकापुर ) व बिटिया आकांक्षा निषाद पुत्री हनुमान निषाद,बीकापुर,अयोध्या के एसएससी सीजीएल के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर पहुँच कर क्रांतिज्योति साबित्रीबाई फूले की प्रतिमा,अंगवस्त्र व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया।

NIT – न्यूज/लखनऊ/अयोध्या।समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व गौशाईंगंज विधानसभा के प्रभारी चौ.लौटनराम निषाद अपने वरिष्ठ साथियों व निषाद नेताओं के साथ जीएसटी सुपेरिटेंडेंट पद पर चयनित सूरज कुमार निषाद पुत्र जगराम निषाद(खेवली -बीकापुर ) व बिटिया आकांक्षा निषाद पुत्री हनुमान निषाद,बीकापुर,अयोध्या के एसएससी सीजीएल के माध्यम से इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर पहुँच कर क्रांतिज्योति साबित्रीबाई फूले की प्रतिमा,अंगवस्त्र व बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने हनुमान निषाद के घर पहुंच कर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनायें दी। आकांक्षा निषाद को इस शानदार सफलता के लिए उनके माता पिता को हार्दिक बधाई एवं बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमलोगों की आकांक्षा उस दिन संतृप्त होगी, जिस दिन बिटिया एसडीएम बनकर व यूपीएससी क्रैक करेगी। उन्होंने कहा कि ज़ब बच्चों में उत्कृष्ट शिक्षा, दृढ़ संकल्प,आत्मविश्वास, उचित वातारण व प्रतिस्पर्धा की भावना होती है तो सफलता व लक्ष्य प्राप्ति निश्चित है। बिटिया को हार्दिक बधाई देते हुए मजबूत इरादे के साथ यूपीपीसीएस व यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपकी यह उपलब्धि समाज,क्षेत्र और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। वरिष्ठ समाज सेवी आशाराम निषाद एडवोकेट, पूर्व सीएमओ डॉ. नानक शरन निषाद, निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ठीकेदार, श्रीनाथ निषाद,लालमुनी निषाद, रामदुलारे निषाद, राजेश कुमार यादव प्रधान,मंजीत निषाद,पूर्व इनकम टैक्स इंस्पेक्टर आर सी निषाद,जगन्नाथ पाल,डॉ.अशोक कुमार निषाद, रविन्द्र कुमार निषाद प्रवक्ता,गंगाराम निषाद आदि सहित सैकड़ों लोग सूरज निषाद के स्वागत समारोह में उपस्थिति होकर माता -पिता व चाचा को सम्मानित किया । बीकापुर क्षेत्र के ही खेवली गाँव के जगराम निषाद के सुपुत्र व सियाराम निषाद के भतीजे सूरज कुमार निषाद के जीएसटी अधीक्षक पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर पहुँच कर संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर भेंटकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने सूरज को हार्दिक बधाई व मंगलमयी शुभकामनायें देते हुए यूपीएससी व यूपीपीसीएस में सफलता के लिए पूर्ण मनोयोग से तैयारी के लिए प्रोत्साहित किया। स्वागत समारोह में गाँव के सैकड़ों लोग उपस्थित होकर सूरज कुमार निषाद को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।पूर्व इंस्पेक्टर इनकम टैक्स रामचरण निषाद ने स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूरज ग्रामीण परिवेश के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होंगे। बच्चों की सफलता में माता -पिता की अहम भूमिका होती है। हमारा संकल्प हो -आधी रोटी खाएंगे, बेटा बेटी को पढ़ाएंगे, बच्चों की शिक्षा के लिए हमें अपनी आवश्यकताओं को सीमित करना जरूरी है।इंटर कॉलेज के प्रवक्ता रविन्द्र कुमार निषाद ने कहा कि हम अभाव में पला बढ़ा लेकिन जीवन को सफल बनाने का संकल्प था। हमने मनरेगा में मजदूरी कर पढ़ाई किया, कम्पटीशन की तैयारी कर इंटर कॉलेज में प्रवक्ता बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button