अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO) में श्रद्धापूर्वक मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
आरडीएसओ: डॉ. अम्बेडकर के विचारों और सामाजिक न्याय पर विचार गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण संपन्न i भगवान बिरसा मुंडा सभागार में गूंजे बाबा साहेब के विचार; निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

गोविन्द प्रजापति
अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन, लखनऊ में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ भगवान बिरसा मुंडा सभागार में 15 अप्रैल 2026 को संगठन के कार्मिक निदेशालय के संयोजकत्व में मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभागार में डॉ. अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के शिल्पकार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री संजीव गोयल, अध्यक्ष, आरडीएसओ एससी/एसटी एप्लाइज एसोसिएशन, श्री शशि शंकर कुमार, अध्यक्ष, आरडीएसओ ओबीसी एम्प्लाइज एसोसिएशन तथा श्री सुरजीत सिंह, संयुक्त सचिव, क्लास थ्री स्टाफ एसोसिएशन ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों एवं उनके सामाजिक न्याय के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि, महानिदेशक/आरडीएसओ द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत महानिदेशक, आरडीएसओ ने अपने संबोधन में डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उस पर निष्ठापूर्वक अमल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
आरडीएसओ के सभी विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे सफल बनाया।




