उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने Asha Bhosle के निधन पर जताया गहरा शोक, संगीत जगत की अपूरणीय क्षति बताया

त्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रख्यात गायिका एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

 न्यूज/लखनऊ: 12 अप्रैल, 2026 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रख्यात गायिका एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोसले का निधन अत्यंत दुःखद है तथा यह संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि अपनी अनुपम सुर-साधना, बहुमुखी प्रतिभा और अद्वितीय गायन शैली से उन्होंने भारतीय संगीत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। श्री मौर्य ने कहा कि उनके द्वारा गाए गए गीत सदैव जनमानस के हृदय में जीवित रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिजनों एवं उनके असंख्य प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button