उत्तर प्रदेश

पूर्वोत्तर रेलवे की बड़ी कार्रवाई: गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों से 444 अवैध पानी की बोतलें जब्त; महाप्रबंधक के निर्देश पर चला सघन अभियान।

गोरखपुर, 10 अप्रैल, 2026ः रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़ के साथ ही यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन सतत प्रयत्नशील है।

 न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज  /गोरखपुर, 10 अप्रैल, 2026ः रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़ के साथ ही यात्रियों को स्वच्छ खाद्य सामग्री एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे प्रशासन सतत प्रयत्नशील है। इसी क्रम में, महाप्रबंधक पूर्वाेत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर के दिशा-निर्देश पर आनधिकृत पानी की बोतलों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत 10 अप्रैल, 2026 को गोरखपुर जं. स्टेशन पर स्टेशन निदेशक/गोरखपुर जं0 श्री रतन दीप गुप्ता की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में कुल 444 अनधिकृत पानी की बोतलें जब्त की गईं। ये बोतलें गैर-स्वीकृत ब्रांड की थी, जो ट्रेन संख्या 15707 एवं 15273 में लावारिस अवस्था में पाई गईं। जब्त की गई पानी की बोतलों को अग्रिम कार्रवाई हेतु लास्ट प्रापर्टी आफिस (एल.पी.ओ.) भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button