उत्तर प्रदेश

ज्योतिबा फुले की जयंती आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।

समाज सुधार के अग्रदूत ज्योतिबा फुले की जयंती आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने  चित्र पर फूल माला अर्पित कर महान समाज सुधारक को नमन किया।

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। समाज सुधार के अग्रदूत ज्योतिबा फुले की जयंती आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने  चित्र पर फूल माला अर्पित कर महान समाज सुधारक को नमन किया। इसके बाद उपस्थित नेताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि महात्मा फुले ने ऐसे समय में समाज में व्याप्त ऊंच-नीच, जातिगत भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जब ऐसा करना अत्यंत कठिन था। उन्होंने न केवल सामाजिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया, बल्कि शिक्षा को समाज में समानता स्थापित करने का सबसे बड़ा माध्यम बताया। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आज के दौर में भी ज्योतिराव फुले के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं। जब समाज में असमानता, भेदभाव और शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं, तब उनके आदर्श हमें एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने वर्तमान सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जरूरत इस बात की है कि फुले के सिद्धांतों को केवल याद करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें व्यवहार में भी उतारा जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपना अधिकार और हथियार बनाएं तथा समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे ज्योतिराव फुले के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और समाज में समानता, भाईचारा तथा सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करेंगे।  कार्यक्रम मे प्रमुख रूपसे डॉ मानसिंह यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, अमर नाथ मौर्य,सुश्री निधि यादव, दान बहादुर मधुर,  श्रीमती कमला यादव, संदीप यादव, रविन्द्र यादव, इंजी. जगदीश यादव, महेन्द्र निषाद, मो. शारिक, तारिक सईद अज्जू, नीरज पासी, लाल चंद्र कुशवाहा, महबूब उस्मानी, के के यादव. आर एन यादव,राम अवध पाल, जगदीश यादव, मृत्युंजय पाण्डेय, संजू यादव, सुरेश कुमार, अहमद रजा, मकबूल हाशमी, संगम लाल मौर्य, रिटा. मेजर दिनेश यादव, अरविन्द हेला, सुधीर निषाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button