प्रयागराज: जवानों के तनाव को दूर करने के लिए विशेष कार्यशाला; सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र की पहल पर स्ट्रेस मैनेजमेंट के गुर सिखाए गए।
PAC जवानों और रिक्रूट्स को मिला मानसिक स्वास्थ्य का मंत्र: MNNIT की प्रोफेसर विभूति त्रिपाठी ने सिखाए समय प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय।

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र (आईपीएस) के निर्देशन में वाहिनी परिसर में वाहिनी के जवानों एवं रिक्रूट आरक्षियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समय प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु एक विशेष तनाव प्रबंधन (स्ट्रेस मैनेजमेंट) कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती विभूति त्रिपाठी, प्रोफेसर, एट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्रयागराज को आमंत्रित किया गया। उन्होंने तनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए व्यावहारिक उपाय बताए। उनके सुझाव एवं अनुभव वाहिनी के जवानों एवं रिक्रूट आरक्षियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुए तथा उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने, कार्य के दबाव को नियंत्रित करने एवं जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक सेनानायक विनय कुमार सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह, आरटीसी प्रभारी विनय कुमार दुबे तथा वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी एवं रिक्रूट आरक्षियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यशाला का लाभ प्राप्त किया।




