लखनऊ

खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में मनाया गया ज्योतिबा राव फुले का जन्मोत्सव

ज्योतिबा राव फुले जी के जन्मोत्सव के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया ने ज्योतिबा राव फुले जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में छात्राओं को परिचित कराया ।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

लखनऊ। ज्योतिबा राव फुले जी के जन्मोत्सव के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उनकी फोटो पर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अंशु केडिया ने ज्योतिबा राव फुले जी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में छात्राओं को परिचित कराया । उन्होंने कहा वे 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी थे। 1873 में सत्यशोधक समाज की स्थापना की l इसका मकसद बिना ब्राह्मण पुरोहित के शादी कराना, सभी जातियों को बराबरी का हक दिलाना।

इनके द्वारा विधवा पुनर्विवाह पर जोर दिया गया और बाल विवाह का विरोध किया गया। विधवाओं के सिर मुंडवाने की प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई।आपने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को 19वीं सदी के उस दौर में पढ़ा लिखा कर पहली दलित महिला शिक्षिका का सम्मान दिलाया, बाद मे अनेकों छात्राओं के विद्यालय खोले l इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही और सभी ने पुष्प अर्पित किये l प्रो ज्योत्सना पांडेय ने भी अपने विचार रखते हुए उन्हे एक दूरदर्शी समाज सुधारक बताया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button