लखनऊ के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए.के. त्रिपाठी को लंदन में मिला सम्मान
लखनऊ। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे।

गोविन्द प्रजापति
लखनऊ। शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी को लंदन स्थित ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहे। डॉ. त्रिपाठी को त्वचा रोग, बच्चेदानी की गांठ, किडनी डायलिसिस, कैंसर, बांझपन, पथरी, पेट एवं यौन रोगों के होम्योपैथिक उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. त्रिपाठी ने भावुक होते हुए कहा कि यह उनके जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा, “लंदन की इस ठंडी हवा में खड़े होकर मुझे अपने लखनऊ के उस छोटे से क्लिनिक की याद आ रही है, जहां से मैंने लोगों की सेवा का संकल्प लिया था। आज यह सपना साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि उन सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों की जीत है जो इस पद्धति के माध्यम से लोगों को स्वस्थ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दुआओं और समर्थन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है और वह होम्योपैथी को वैश्विक मंच पर और अधिक प्रतिष्ठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने ‘वर्ल्ड होम्योपैथी समिट’ के माध्यम से इस चिकित्सा पद्धति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी से आशीर्वाद और सहयोग बनाए रखने की अपील की।




