अपराध

लखनऊ: रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा सीज

राजधानी के चौक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज/लखनऊ (ज़रगाम रिज़वी): राजधानी के चौक क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक रूमी गेट चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से नियम विरुद्ध वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।
दस्तावेजों और फिटनेस की हुई जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास और उनकी टीम ने सड़क पर दौड़ रहे ई-रिक्शा को रोककर उनके कागजातों की गहनता से पड़ताल की। मुख्य रूप से उन ई-रिक्शाओं को निशाने पर लिया गया जो बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेजों के सड़कों पर सवारियां ढो रहे थे।
आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा सीज
चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और मौके पर कागज़ न दिखा पाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। इंस्पेक्टर ज़मानत अब्बास ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले आधा दर्जन से अधिक ई-रिक्शा को मौके पर ही सीज कर दिया गया। बिना रजिस्ट्रेशन और फिटनेस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया भी अपनाई गई।
अभियान रहेगा जारी ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले और बिना कागजात के ई-रिक्शा चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती और बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button