उत्तर प्रदेश

हार्डवेयर गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक।

प्रयागराज। कोरांव बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब बिजली की शॉर्ट सर्किट लगा से आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी मच गई।

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज

प्रयागराज। कोरांव बाजार में हार्डवेयर की दुकान के गोदाम में गुरुवार को दोपहर 2 बजे के करीब बिजली की शॉर्ट सर्किट लगा से आग लग जाने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। भारी धुएं का गुबार और आग की लपटे देख लोग हैरत में पड़ गए। लोग घरों से निकल कर भाग खड़े हुए गोदाम बस्ती में होने के कारण अगल-बगल के लोगों में भी आग फैलने की आशंका सताने लगी। सूचना पाकर पहुंचे फायर कर्मियों ने बेकाबू आग पर काबू पाया जब तक आग बुझातो तब तक गोदाम के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक आशीष पुत्र सुरेश निवासी नगर पंचायत कोरांव का बाजार में शिवम इंटरप्राइजेज की नाम से दुकान है। पीवीसी पाइप के होलसेलर हैं। इनका चमनगंज मोहल्ले में हार्डवेयर का गोदाम है। जिसमें पूरा सामान भरा हुआ था गुरुवार को दोपहर में बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से गोदाम के अंदर रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया। आज की भयावता को देख नगर के लोग काफी परेशान दिख रहे थे।सूचना पाकर थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और फायर कर्मियों के सहयोग से आग बुझाई। नगर पंचायत के लोग भी आग बुझाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। बताया जा रहा है कि आग लगने की इस घटना में 25 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button