खेल
पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराया
प्रयागराज: पांचवीं केएस स्पोर्ट्स ट्रॉफी अंडर-14 में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराया

विजय कुमार यादव
प्रयागराज। इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने किड्स प्रयागराज क्लब को 13 रन से हराकर पांचवीं केएस स्पोटर्स ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर बुधवार को खेले गए मैच में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 27.1 ओवर में 150 रन (शुभ सोनी 49, आदर्श 45, अर्णव सिंह 17, रौनक पटेल 4/29, सार्थक यादव, विनीत कुमार सिंह, विराट सिंह एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में किड्स प्रयागराज क्लब की टीम 28.5 ओवर में 137 रन (राघव दुबे 67, आदित्य प्रकाश, अभिनित कुमार सिंह 14-14, सद्भाव यादव 3/28, शुभ सोनी 2/25, आदर्श, श्रेयांश लाल व राजवीर शर्मा एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शुभ सोनी को डॉ. राहुल माथुर ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।



