लखनऊ

लखनऊ: अकबरी गेट के पास ‘मौत’ को दावत दे रहा खुला ट्रांसफार्मर, प्रशासन की बड़ी लापरवाही

न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूज ​लखनऊ। राजधानी के चौक क्षेत्र अंतर्गत अकबरी गेट इलाके में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ एरा हॉस्पिटल के पास और ‘दी कलर’ (The Culture )कपड़े की दुकान के ठीक सामने लगा एक बिजली का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से खुला पड़ा है, जो किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता है। ​भीड़भाड़ वाला इलाका, बड़ा खतरा ​बता दें कि यह स्थान काफी व्यस्त रहने वाले ‘आखा चौराहे’ के पास स्थित है। बगल में एरा हॉस्पिटल होने के कारण यहाँ मरीजों और उनके तीमारदारों का चौबीसों घंटे आना-जाना लगा रहता है। ट्रांसफार्मर का बॉक्स और तार खुले होने के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों पर हर वक्त जान-माल का खतरा मंडरा रहा है। ​शिकायतों के बाद भी विभाग ‘कुंभकर्णी’ नींद में ​स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर बिजली विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कई बार सूचित किया जा चुका है। इतना ही नहीं, शासन के आला अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अब तक ज़मीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ​”सड़क किनारे खुला यह ट्रांसफार्मर बच्चों और राहगीरों के लिए मौत का जाल बना हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं।” – स्थानीय निवासी ​प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग ​अकबरी गेट जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की लापरवाही शासन के ‘सुरक्षा दावों’ पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र की जनता ने लखनऊ प्रशासन और ऊर्जा विभाग से मांग की है कि किसी अनहोनी से पहले इस ट्रांसफार्मर को तुरंत दुरुस्त किया जाए और इसे सुरक्षित कवर से ढका जाए।   ​

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button