लखनऊ

लोकतंत्र की मजबूती और तकनीक का संगम: 4 साल का सफल सफर

​ई-विधान से AI तक: यूपी विधानसभा के आधुनिकीकरण के 4 सफल साल

गोविन्द प्रजापति 

संसदीय गरिमा और जन-आकांक्षाओं को समर्पित: विधानसभा अध्यक्ष के रूप में 4 वर्ष पूर्ण

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सेवा करते हुए 4 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह यात्रा केवल मेरे लिए एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आकांक्षाओं को सदन में सम्मान देने का एक माध्यम रही है।

इन 4 वर्षों में हमारा प्रयास रहा कि उत्तर प्रदेश की विधानसभा देश की सबसे आधुनिक और पारदर्शी ‘डिजिटल विधानसभा’ बने। ‘ई-विधान’ के माध्यम से सदन को पेपरलेस करने से लेकर, विधायकों के लिए AI (Artificial Intelligence) ट्रेनिंग और डिजिटल डैशबोर्ड जैसी पहल तक, हमने तकनीक को लोकतंत्र से जोड़ने का काम किया।

सदन की गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए, महिला विधायकों के लिए समर्पित विशेष सत्र व नई परंपराओं की शुरुआत करना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से संतोषजनक रहा।

मैं माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, सदन के सभी सदस्यों और प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग और विश्वास से ही यह संभव हो पाया।

संसदीय लोकतंत्र की मर्यादा और जन-कल्याण के प्रति मेरी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button