उत्तर प्रदेश

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल उन्नाव–कन्नौज में नई इकाई का गठन

इत्र (फ्रेगरेंस) उद्योग एवं सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण तेल डिपो व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याएं

न्यू इनफार्मेशन टूड्डे 

कन्नौज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक पाल जी के नेतृत्व में बांगरमऊ (उन्नाव) एवं कन्नौज क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की नई इकाई का विधिवत गठन किया गया।

यह बैठक व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख उद्योगों एवं व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विषयों पर गहन एवं सार्थक मंथन किया गया। विशेष रूप से आलू उत्पादन, भंडारण एवं आयात-निर्यात व्यवस्था

इत्र (फ्रेगरेंस) उद्योग एवं सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण तेल डिपो व्यापारियों की व्यावहारिक समस्याएं

कोल्ड स्टोरेज संचालकों की चुनौतियां एवं समाधान ट्रांसपोर्टेशन एवं लॉजिस्टिक्स की बाधाएं

इन सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाया जाएगा एवं उनके शीघ्र समाधान हेतु ठोस पहल की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि देश के करोड़ों व्यापारियों की सशक्त आवाज है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक व्यापारी को एक ऐसा मंच मिले, जहां उसकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो।”

उन्होंने कहा कि आलू उत्पादन, इत्र उद्योग, कोल्ड स्टोरेज एवं कृषि आधारित व्यापार जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही नीति समर्थन एवं मजबूत आधारभूत संरचना के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि नीति स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि “व्यापारी वर्ग को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा—क्योंकि संगठित व्यापारी ही सशक्त व्यापारी है।

“संगठित व्यापारी – सशक्त व्यापार – समृद्ध राष्ट्र” के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। अन्य वक्ताओं के विचार राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रानू सिंह ने कहा कि संगठन का लक्ष्य देश के प्रत्येक जनपद तक पहुंच बनाकर व्यापारी वर्ग को एक मजबूत मंच प्रदान करना है।

श्री सौरभ तिवारी जी ने कहा कि यह बैठक क्षेत्र के व्यापारिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नई ऊर्जा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

श्री श्रीकांत तिवारी जी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर उन्हें सशक्त बनाना है।

श्री पंकज श्रीवास्तव जी ने कहा कि संगठन समन्वय एवं सहयोग की भावना से सभी व्यापारियों को साथ लेकर आगे बढ़ेगा, जिससे क्षेत्रीय व्यापार को नई गति मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button