उत्तर प्रदेश

उदया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस एवं सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न

आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ सकारात्मक सोच व संस्कार युक्त छात्र ही लक्ष्य

गोविन्द प्रजापति 

संत कबीर नगर 29 मार्च 2026 उदया इंटरनेशनल स्कूल, भुजैनी में वार्षिक परिणाम दिवस (Annual Report Day) का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों एवं वर्षभर के श्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08:45 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि एस.डी.एम. श्री अरुण कुमार वर्मा, विद्यालय के डायरेक्टर श्री उदय राज तिवारी, प्रबंधक श्री अंकित राज तिवारी एवं प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात संगीत शिक्षक श्री रवि गौड द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।

मुख्य अतिथि एस.डी.एम. श्री अरुण कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।विद्यालय के डायरेक्टर श्री उदय राज तिवारी एवं प्रबंधक श्री अंकित राज तिवारी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने तथा आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों को बनाए रखने की प्रेरणा दी।प्रधानाचार्य ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत डॉ. ज्योति शर्मा द्वारा अभिभावक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।

कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्री मनप्रीत सिंह एवं सुश्री पूजा अग्रहरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा-वार एवं ओवरऑल टॉपर्स को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण की व्यवस्था सुश्री प्रज्ञा, श्रीमती खुशबू पांडेय, सुश्री बुशरा खातून, श्रीमती रितिमा एवं सुश्री नेहा द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। हिंदी एवं हिंदुस्तान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया, जिसकी व्यवस्था सभी विज्ञान शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों द्वारा की गई, जबकि रोबोटिक्स प्रदर्शनी का संचालन श्री प्रियांशु द्वारा किया गया। नर्सरी एवं प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों को वेलकम किट वितरित की गई। अंत में श्री रूपम शुक्ला द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन रिपोर्ट कार्ड वितरण के साथ हुआ। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची निम्न प्रकार है — कक्षा 1 – हसनैन (98%),कक्षा 2 – शौर्य प्रताप सिंह (97.58%),कक्षा 3 – अमन यादव (96.92%),कक्षा 4 – मोहम्मद फरहान (98.08%),कक्षा 5 – अनुराग यादव (97.57%),कक्षा 6 – शौर्य प्रताप सिंह (95.16%),कक्षा 7 – शिवा यादव (95%),कक्षा 8 – सचिन प्रजापति (93.94%),कक्षा 9 – सलोनी (88.67%),कक्षा XI (Humanities) – आमना खातून (95.6%) , कक्षा XI (Commerce) – सुप्रिया (91%),कक्षा XI (Biology) – अनुप्रिया यादव (92.2%) ,कक्षा XI (Maths) – अंकिता (96%) । कक्षा 3 से कक्षा 11 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप साइकिल प्रदान की गई। नर्सरी के बच्चों को फ्री वेलकम कीट प्रदान की गयी जिसमें बैग, लंचबाक्स, पानी बोतल, युनिफॉर्म, कापी, बुक, पेन्सिल आदि। प्रवेश प्रारंभ प्रक्रिया में सभी कक्षाओं में 50 प्रतिशत की छूट, 5 अप्रैल 2026 तक, आदरणीय प्रबन्धक महोदय द्वारा घोषित किया गया। 30 बच्चे फ्री वेलकम किट से लाभन्वित हुए। इन सभी कार्यो का ध्येय बच्चो का पुनर्बलन करना है जिससे उनकी शिक्षा के प्रति स्वस्थ्य धारण बन सके।

प्री-प्राइमरी वर्गों के विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम रहा। अभिभावकों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button