लखनऊ

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , गणेशगंज नाका बाजार” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ

संजय गुप्ता ने गणेशगंज नाका बाजार इकाई के पदाधिकारियों को "लखनऊ गौरव सम्मान" से सम्मानित किया

गोविन्द प्रजापति

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , गणेशगंज नाका बाजार” इकाई के तत्वाधान में आयोजित हुआ

इस अवसर पर व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने गणेशगंज नाका बाजार इकाई के पदाधिकारियों को “लखनऊ गौरव सम्मान” से सम्मानित किया

समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होने से सभी लोगों की होगी तरक्की :संजय गुप्ताखनऊ, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गणेशगंज नाका बाजार इकाई के तत्वाधान में शनिवार देर शाम होली मिलन एवं ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम नाका चौराहा पर स्थित ए एन आर होटल में आयोजित हुआ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता

मौजूद रहे तथा इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है तथा ईद 30 दिन तक मुस्लिम भाइयों के रोजा रखने पर अल्लाह की तरफ से इनाम है उन्होंने कहा दोनों ही त्यौहार एकता एवं भाईचारे का संदेश देते हैं

उन्होंने कहा समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने से सभी वर्गों की तरक्की होगी

उन्होंने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की गणेश गंज ,नाका इकाई के सभी पदाधिकारियो का इस प्रकार के आयोजन करने पर बधाई दी उन्होंने कहा ये आयोजन लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब और संस्कृति को बढ़ावा देने वाला है तथा इस प्रकार के कार्यक्रमों से आपसी भाईचारा बढ़ता है उन्होंने सभी से एकजुट होकर संगठन को, समाज को एवं देश को प्रगति के रास्ते पर ले चलने का आवाह्न किया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल गणेशगंज नाका बाजार इकाई के पदाधिकारियो को “लखनऊ गौरव सम्मान” से सम्मानित किया

“लखनऊ गौरव सम्मान” से सम्मानित होने वाले पदाधिकारियो में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गणेशगंज नाकाबाजार इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी ,महामंत्री यश सिंह, कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल ,संरक्षक प्रदीप गुलाटी, संरक्षक साहिल सिद्दीकी ,गीता प्रजापति, आमिर कुरैशी, पप्पू प्यारे, सचिन अग्रवाल ,अज्जू खान ,अनूप गुप्ता ,अंबे साहू, विधि सलाहकार राजेंद्र सोनकर ,पंकज प्रमुख रूप से रहे

तथा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ,नगर उपाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया, चंद्रशेखर ,भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button