उत्तर प्रदेश

कार्डियो सेवा फाउंडेशन ने कराया गरीब बिटिया का निकाह, फाउंडर डॉ. हस्साम अहमद की रही अहम भूमिका

समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कार्डियो सेवा फाउंडेशन ने एक गरीब और जरूरतमंद बिटिया का निकाह सम्पन्न कराया। इस नेक कार्य

गोविन्द प्रजापति 

बह्राइच। समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए कार्डियो सेवा फाउंडेशन ने एक गरीब और जरूरतमंद बिटिया का निकाह सम्पन्न कराया। इस नेक कार्य में संस्था के फाउंडर डॉ. हस्साम अहमद की अहम भूमिका रही, जिन्होंने पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए बेटी के निकाह को सफल बनाया।

बताया जा रहा है कि यह बिटिया अपनी माँ के साए से महरूम है और आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर थी। ऐसे में संस्था ने आगे आकर न सिर्फ निकाह की व्यवस्था की, बल्कि जरूरी सामान और सहयोग भी उपलब्ध कराया।

निकाह के दौरान स्थानीय लोग और संस्था के सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के कार्य समाज में इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं।

संस्था के फाउंडर डॉ. हस्साम अहमद ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही उनका उद्देश्य है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

 

यह नेक पहल समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो यह संदेश देती है कि अगर इरादा नेक हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button