उत्तर प्रदेश

खाकी का मानवीय चेहरा: घायल मोर की मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल

जानकारी के अनुसार पीआरवी 5298 (दोपहिया 112) पर तैनात कांस्टेबल हेमराज, होमगार्ड सुरेश कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

 न्यू इनफार्मेशन टुडे – न्यूजजानकारी के अनुसार पीआरवी 5298 (दोपहिया 112) पर तैनात कांस्टेबल हेमराज, होमगार्ड सुरेश कुमार तथा स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी की मौजूदगी में मोर का पूरे विधि-विधान और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय पहल की सराहना की।

सेना भर्ती कार्यालय बचाने हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिखा अमेठी सांसद को पत्र
यह फैसला युवाओं के हितों के है विपरीत: अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी, सुल्तानपुर ने अमेठी स्थित सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) के स्थानांतरण का कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में सुल्तानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा द्वारा अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया है कि अमेठी में सेना भर्ती कार्यालय वर्ष 1988 से संचालित हो रहा है, जहां अमेठी समेत आसपास के करीब 13 जनपदों के युवाओं की भर्ती प्रक्रिया होती रही है। अब इस कार्यालय को अयोध्या1988 स्थानांतरित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। कांग्रेस ने मांग की है कि सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी से स्थानांतरित न किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में पहले की तरह सुविधा मिलती रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि यह फैसला युवाओं के हितों के विपरीत है और यदि इसे रोका नहीं गया तो क्षेत्र के हजारों अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सांसद से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
बोतल, डिब्बे व ड्रम में ईंधन देने पर सख्ती, केवल वाहनों में ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल
सुलतानपुर। जनपद में डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पूर्ति अधिकारी सुलतानपुर द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में सभी सहायक प्रबंधकों (खुदरा बिक्री) एवं जनपद के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश प्रेषित किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार अब पेट्रोल पंपों से पेट्रोल एवं डीजल बोतल, डिब्बे, ड्रम अथवा अन्य पात्रों में देने पर सख्ती बरती जाएगी। उपभोक्ताओं को ईंधन केवल वाहनों में ही उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि अनावश्यक भंडारण एवं कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके। जिला पूर्ति अधिकारी ने निर्देशित किया है कि पेट्रोल पंप संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही आवश्यकता अनुसार ही ईंधन वितरण किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी नियमित निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी बनाए रखें, जिससे जनपद में ईंधन वितरण प्रणाली सुचारु रूप से संचालित होती रहे।
मिशन शक्ति के तहत पुलिसकर्मियों ने किया जागरूक
देवलपुर गांव में चलाया जागरूकता अभियान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button