6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का हुआ संचालन, 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन
‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर महिला अधिकारियों एवं ख्याति प्राप्त प्रेरक महिलाओं द्वारा 29,193 बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद के माध्यम से बालिकाओं को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।
NIT-NEWS/लखनऊ, 24 मार्च। ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में जनपद, ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर महिला अधिकारियों एवं ख्याति प्राप्त प्रेरक महिलाओं द्वारा 29,193 बालिकाओं से संवाद स्थापित किया गया। इस संवाद के माध्यम से बालिकाओं को प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार हुआ।
इस अभियान के तहत प्रदेश के 6,587 विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्रों का सफल संचालन किया गया, जिसमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और आवश्यक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, 6,256 विद्यालयों में ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ का गठन कर बालिकाओं को निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।
‘मिशन शक्ति’ के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करते हैं। बालिकाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं में आत्मबल, जागरूकता और निर्णय क्षमता का विकास होता है। ‘सेल्फ डिफेंस क्लब’ के माध्यम से यह प्रक्रिया सतत रूप से आगे बढ़ाई जा रही है।