लखनऊ

यूपी बना निवेश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य: लोक भवन में बोले उपमुख्यमंत्री—उद्यमियों की सहभागिता से बदला प्रदेश का माहौल

लखनऊ, मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोक भवन में निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश के भीतर निवेश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बनाने का जो सपना लगभग 9 वर्ष पहले देखा गया था, वह आज आप सभी निवेशकों और उद्यमियों की सहभागिता से साकार हो रहा है।

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ, मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज लोक भवन में निवेश मित्र 3.0 कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान प्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण और सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश के भीतर निवेश का सर्वश्रेष्ठ गंतव्य बनाने का जो सपना लगभग 9 वर्ष पहले देखा गया था, वह आज आप सभी निवेशकों और उद्यमियों की सहभागिता से साकार हो रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2026-03-24-at-1.30.18-PM-1-1024x548.jpeg

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पर निवेशकों द्वारा जताया गया विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने नीतिगत सुधार, पारदर्शिता और निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देशभर के उद्यमियों के लिए सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरकर सामने आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2026-03-24-at-1.30.18-PM-1024x692.jpeg

श्री मौर्य ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले निवेशकों का विश्वास टूट चुका था और प्रदेश के युवाओं के सपनों को भी आघात पहुंचा था, जिससे राज्य के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। लेकिन वर्तमान सरकार ने कड़ी मेहनत और बेहतर नीतियों के माध्यम से उस विश्वास को पुनर्स्थापित किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2026-03-24-at-1.30.19-PM-1-1024x678.jpeg

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को “भारत का फूड बास्केट” भी कहा जाता है। एक समय ऐसा था जब कृषि क्षेत्र में चुनौतियों के कारण किसान पलायन और कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे थे, लेकिन पिछले 9 वर्षों में सरकार ने इस क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2026-03-24-at-1.30.19-PM-1024x699.jpeg

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि आज प्रदेश देश की कुल कृषि योग्य भूमि का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा रखते हुए 21 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पादन कर रहा है, जो यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए “फूड बास्केट” के रूप में अपनी पहचान को पुनः स्थापित किया है। उन्होंने अंत में कहा कि सरकार निवेश, उद्योग और कृषि—तीनों क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button