राज्य कर्मचारी नाराज 25 मार्च को मनाएंगे काला दिवस
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र नें कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि 25 मार्च को 8वाॅ वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू किए जाने एवं केन्द्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के क्रम में

गोविन्द प्रजापति/लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्र नें कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि 25 मार्च को 8वाॅ वेतन आयोग जनवरी 2026 से लागू किए जाने एवं केन्द्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के क्रम में 25 मार्च 2025 को जारी नोटीफिकेशन में पेशंन पुनरीक्षण व अन्य सेवानिवृत्त के बाद मिलने वाली सुविधाओं का कहीं उल्लेख न होने के विरोध स्वरूप 25 मार्च को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी सम्वर्गो के राज्य, निकाय, निगम, स्वास्थ्य सेवाऔ, कलेक्ट्रेट, परिवहन, विश्व विद्यालय, शिक्षको आदि के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठनो द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाए जाने के निर्णानुसार आप सभी अपने अपने जिला मुख्यालय व कार्यालय आदि पर विरोध प्रदर्शन करके सफल बनावें। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ जनपद के कार्यक्रम हेतु समस्त संघ,संगठनो के साथी भारी संख्या में अपने अपने कार्यालय पर 11 बजे सुबह एकत्र होकर स्व•बीएनसिंह कर्मचारी प्रेरणा स्थल,जिलाधिकारी लखनऊ आवास के सामने दोपहर 12 बजे जुलूस के रूप में पहुंच कर आन्दोलन को सफल बनावे। यदि आप लोग समस्त सेवानिवृत्त व सेवारत साथी पेशंन का पुनरीक्षण व भविष्य में पेशंन चाहते हो तो अवश्य ही काला दिवस ध्यानाकर्षक आन्दोलन को सफल बनाने हेतु समस्त संगठन के साथियो अपने कर्मचारी बन्धुऔ के साथ समय से भारी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का कृपा करे।




