अपराध

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन, भारी मात्रा में सामान बरामद

Raj Sexsena

गोरखपुर। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को लोन दिलाने और सरकारी योजनाओं का लालच देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 8 कूटरचित मोहर, 28 हस्ताक्षरित चेक, 4 पासबुक, 3 एटीएम कार्ड और 2 चेकबुक बरामद किए हैं।
मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक पीड़ित ने थाना एम्स में शिकायत दर्ज कराई कि लोन दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उसके बैंक खातों के दस्तावेज, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड ले लिए। बाद में खातों में संदिग्ध लेनदेन होने पर खाते फ्रीज हो गए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी।
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी गिरोह बनाकर जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाते थे। वे पहले लोन या सरकारी योजना का झांसा देकर खाताधारकों से उनके बैंकिंग दस्तावेज हासिल कर लेते थे, फिर उन्हीं खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों के ट्रांजैक्शन में करते थे। इसके अलावा, आरोपी कूटरचित स्टैंप और दस्तावेजों के जरिए फर्जी लोन प्रोसेस भी तैयार करते थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ध्रुव साहनी, सूरज सिंह, अजय उपाध्याय, अखंड प्रताप सिंह उर्फ विक्की, बृजेन्द्र कुमार सिंह, अभिषेक कुमार यादव और अमर कुमार निषाद शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना एम्स में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार एस भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button