लखनऊ

आम आदमी पार्टी की छात्र विंग का शहीद दिवस पर प्रदेशव्यापी शिक्षा अभियान

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ASAP द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को संगठित करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करने तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा युवाओं को दिए गए संदेश और उनके विचारों को विश्वविद्यालयों में छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई।

गोविन्द प्रजापति

लखनऊ। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ASAP द्वारा शहादत दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को संगठित करने, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को मजबूत करने तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा युवाओं को दिए गए संदेश और उनके विचारों को विश्वविद्यालयों में छात्रों और युवाओं के बीच पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत सोमवार को की गई। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवाह्न पर ललितपुर, गाजियाबाद, बहराइच, बागपत, जालौन, मुजफ्फरनगर, चंदौली, वाराणसी, आगरा, बदायूं, मैनपुरी, मेरठ, कानपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में इस अभियान की शुरुआत आम आदमी पार्टी की छात्र विंग ASAP के प्रदेश महासचिव अनित रावत द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय के ओल्ड कैंपस से की गई।

इस अवसर पर अनित रावत ने कहा कि ASAP अभियान के तहत संगठन के कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, संवाद और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे, ताकि शिक्षा को लेकर समाज में नई चेतना और जागरूकता पैदा की जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छात्रों और युवाओं ने शहीद भगत सिंह और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर गंभीर चर्चा की और संकल्प लिया कि इन विचारों को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाया जाएगा, जिससे एक जागरूक, शिक्षित और समानता आधारित समाज का निर्माण संभव हो सके। अनित रावत ने प्रदेश के युवाओं और छात्रों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए ASAP से जुड़ने के लिए व्हाट्सएप नंबर 8090090543 भी जारी किया।

इस मौके पर अनित रावत ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर युवाओं को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी, वहीं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की मजबूत नींव रखी। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज की सत्ता इन विचारों को मजबूत करने के बजाय उन्हें कमजोर करने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित तरीके से युवाओं को शिक्षा, रोजगार और समान अवसर जैसे असली मुद्दों से भटका रही है। विश्वविद्यालयों के लोकतांत्रिक माहौल को खत्म करने और छात्रों की आवाज दबाने की लगातार कोशिश हो रही है, जो देश के भविष्य के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

अनित रावत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में विचारों की लड़ाई चल रही है और भाजपा सरकार भगत सिंह और बाबा साहब के विचारों से डरती है। यही कारण है कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और युवाओं को सच्चाई से दूर रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, इसलिए अब उन्हें भ्रम और प्रोपेगेंडा के जरिए भटकाने का काम कर रही है, जिसे आम आदमी पार्टी कभी सफल नहीं होने देगी।

अनित रावत ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और अवसरों की कमी से जूझ रहा है। ऐसे समय में भगत सिंह के संघर्ष और बाबा साहब के सामाजिक न्याय के सिद्धांत ही युवाओं को सही दिशा दे सकते हैं। शिक्षा संस्थानों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की हर कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं के मुद्दों, शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के संकट पर तत्काल ठोस कदम नहीं उठाए, तो पार्टी पूरे प्रदेश में छात्र-युवा आंदोलन को और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होगी।

इस मौके पर अंशुल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष,पवन कुमार वर्मा लखनऊ मंडल अध्यक्ष,नीरज गुप्ता, आशीष मौर्या, हर्षित,मोहित सिंह, विकास यादव , रक्षित तिवारी , मनीष यादव , आसिफ खान आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button