उत्तर प्रदेश

जमीयत उलमा-ए-हिंद प्रमुख मौलाना अरशद मदनी से मिले सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज मलिक, दी ईद की मुबारकबाद

सांसद हरेंद्र मलिक ओर विधायक पंकज मलिक ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी से मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

अबूबकर इकबाल नदवी  प्रदेश प्रभारी

मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक एवं पंकज मलिक विधायक, चरथावल ने ईद उल-फ़ितर पर्व के अवसर पर देवबंद स्थित जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और सांसद हरेंद्र मलिक ओर विधायक पंकज मलिक ने मौलाना मदनी को गुलदस्ता भेंट कर दिली मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने देश एवं क्षेत्रवासियों के लिए अमन, भाईचारे और तरक्की की कामना करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पावन अवसर समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और मजबूत होती है। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने सांसद एवं विधायक का अपने आवास पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें भी ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि ईद उल-फ़ितर का त्योहार इंसानियत, रहमत और आपसी मोहब्बत का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। मौलाना मदनी ने देश में शांति, सद्भाव और तरक्की के लिए दुआ की। यह मुलाकात आपसी सद्भाव, सम्मान और भाईचारे की मिसाल बनकर सामने आई, जिसने समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस दौरान सपा नेता राकेश शर्मा,मौलाना मुकर्रम अली क़ासमी जिला अध्यक्ष,मौ0आसिफ कुरैशी बुढ़ाना वरिष्ट जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी,मौलाना अब्दुल खालिक क़ासमी, समाज सेवी आसिफ राही,मौलाना सुहैल अख्तर,कपिल मलिक, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button