इराक के कर्बला में ईद की नमाज अदा की गई
ईद की नमाज का नेतृत्व कर रहे शेख अहमद अल-साफी ने अमेरिका और इजराइल के ईरान और लेबनान पर किए गए हमलों की निंदा की। उन्होंने इन हमलों से प्रभावित लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की भी अपील की।

Agency/इराक के कर्बला में ईद की नमाज अदा की गई इराक के कर्बला शहर में ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों शिया मुस्लिम नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए। ईद की नमाज का नेतृत्व कर रहे शेख अहमद अल-साफी ने अमेरिका और इजराइल के ईरान और लेबनान पर किए गए हमलों की निंदा की। उन्होंने इन हमलों से प्रभावित लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की भी अपील की। शिया मुसलमानों के लिए कर्बला दुनिया के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है।

ईरान के तेल पर अस्थायी रूप से अमेरिकी प्रतिबंध हटाने के बाद भारत और एशिया के अन्य देशों की रिफाइनरियां फिर से ईरानी तेल खरीद शुरू कर सकते हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की रिफाइनरियों ने इस दिशा में कदम बढ़ाने की योजना बनाई है।
अमेरिकी ट्रेजरी ने शुक्रवार को 30 दिनों के लिए छूट दी है, जिससे उन ईरानी तेल खेपों की खरीद की अनुमति मिल गई है जो पहले से समुद्र में जहाजों पर लदी हुई हैं।यह छूट उन सभी जहाजों पर लागू होगी जिनमें 20 मार्च तक तेल लोड हो चुका है और जिन्हें 19 अप्रैल तक उतारना होगा। यह जानकारी अमेरिका के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल (OFAC) ने दी है।केपलर के डेटा के अनुसार, इस समय करीब 18 करोड़ बैरल ईरानी कच्चा तेल अलग-अलग जहाजों में समुद्र में मौजूद है, जो मिडिल ईस्ट से लेकर चीन के आसपास के समुद्री इलाकों तक फैला हुआ है।हालांकि, सिंगापुर के एक ट्रेडर ने चेतावनी दी है कि छूट मिलने के बावजूद तेल की डिलीवरी तुरंत शुरू नहीं होगी। कंपनियों को नियमों का पालन, कागजी प्रक्रिया और बैंकिंग व्यवस्थाएं पूरी करने में समय लगेगा।




