उत्तर प्रदेश

गोंठा दुर्गा मंदिर में नवरात्र में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

रामनरेश कुमार /दोहरीघाट क्षेत्र स्थित गोंठा में नव निर्मित दुर्गा मंदिर में नवरात्र के अवसर पर प्रतिदिन मां दुर्गा का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।मंदिर परिसर को आकर्षक लेजर लाइटों और झालरों से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना हुआ है। महिलाओं द्वारा मंगलगान, पचरा और सोहर जैसे पारंपरिक भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।गांव के लोग मंदिर की सेवा में पूरे मनोयोग से जुटे हुए हैं। मंदिर सेवा प्रमुख सिण्टु गुप्ता ने बताया कि मां दुर्गा के भव्य श्रृंगार में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी हो रही है। इसके साथ ही हनुमान जी महाराज और पंचमुखी शिवलिंग का भी विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। शाम की आरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button