मनोरंजन
भारी संख्या में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढ़ग से अदा प्रशासन रहा मुस्तैद कल्यानपुर :प्रमेंद्र सिंह
लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।

Arun kumar ईद-उल-फितर का त्योहार नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह कस्बे की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की और नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। साथ ही देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ नगर की विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।





