उत्तर प्रदेश

राष्ट्र के खुशहाली की कामना की- प्रमोद तिवारी 

उन्होंने कहा कि वे विगत अनेक वर्षों से नवरात्र के पहले दिन मां का आशीर्वाद प्राप्त कर देश और समाज में अमन- चैन, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

विजय कुमार यादव/प्रयागराज। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन कर राष्ट्र के खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि वे विगत अनेक वर्षों से नवरात्र के पहले दिन मां का आशीर्वाद प्राप्त कर देश और समाज में अमन- चैन, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस दौरान उनकी सुपुत्री सुश्री प्रो. विजयश्री तिवारी, पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, देव वृत मिश्रा, किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, संजय तिवारी, अनिल पांडेय, उज्जवल शुक्ला आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button