उत्तर प्रदेश

श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में भव्य कलश यात्रा के साथ जानकीकुंड में श्रीरामकथा का शुभारंभ

चित्रकूट। जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का उत्सव व रामनवमी भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

विजय कुमार यादव/चित्रकूट। जानकीकुंड में स्थापित श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि का उत्सव व रामनवमी भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस वर्ष वृंदावन के मलूक पीठाधीश्वर एवं रेवासा राजस्थान पीठ के पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महराज भगवान श्री राम की पावन कथा का रसपान कराएंगें। इस अवसर पर ट्रस्टी इलेश जैन एवं महिला समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन ने बताया कि इस वर्ष कथा श्रवण करने एवं उत्सव में सम्मिलित होने देश के विभिन्न प्रान्तों से गुरुभाई, बहनों एवं राम कथा प्रेमियों का आना शुरू हो गया है। कथा का प्रारम्भ चैत्र कृष्ण अमावस्या 18 मार्च को सायं कलश यात्रा के साथ हो गया। जिसमें गाजे बाजे, हाथी, घोड़े, बग्घी के साथ मंगल कलश के साथ महिलाएं, साधु, संत एवं सदगुरु परिवार के सभी सदस्यों की अगुवानी में रामायण की पोथी के साथ सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के प्रार्थना भवन से रघुवीर मंदिर होते हुए विद्याधाम प्रांगण तक भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत गुरु पूजन के साथ हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफत लाल की धर्मपत्नी एवं ट्रस्ट की ट्रस्टी रूपल मफत ने गुरुपूजन किया। 19 मार्च से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः सात बजे से श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण सुरेन्द्र शास्त्री रघुवीर मंदिर में करेंगे। मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज की कथा विद्याधाम विद्यालय के प्रांगण में अपराह्न 3.30 से 6.30 तक प्रतिदिन होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button