उत्तर प्रदेश
सावधान! लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA सख्त; बिना नक्शा बन रहे 3 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स किए गए सील, आप भी रहें सतर्क
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रवर्तन टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण सील कर दिए

गोविन्द प्रजापति
लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की प्रवर्तन टीम ने तीन स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण सील कर दिए। यह कार्रवाई प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने की।जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के मुताबिक गोसाईंगंज के खुजौली स्थित न्यू जेल रोड पर राकेश यादव और अन्य द्वारा करीब 250 वर्गमीटर भूखंड पर बिना स्वीकृत मानचित्र के व्यावसायिक भवन बनाया जा रहा था।इसी तरह कृष्णानगर के बल्दीखेड़ा में शुभम पैलेस के पास मंजीत सिंह करीब 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण करा रहे थे।वहीं आशियाना के औरंगाबाद जागीर में शहीद पथ के किनारे बी.के. शर्मा व अन्य द्वारा करीब 300 वर्गमीटर भूखंड पर भवन का निर्माण कराया जा रहा था।




